Default Image
25, Sep 2026
मां के सम्मान में रोपे पौधे, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें संजोने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली सुरक्षित रखने से जुड़ी है। इसी भावना के साथ डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 108 दिनों का पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के 70वें दिन अल्टीमेट होम्स कैंपस, कोलार रोड, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 21 पौधे लगाए गए।

परम पूज्य अद्भुत श्री दादा गुरु भगवान जी के पावन आशीर्वाद से कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना के साथ हुई। इस दौरान उपस्थितजनों ने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्री सागर तेजवानी ने श्रीमती माया देवी तेजवानी, श्री संजय कुशवाहा ने श्रीमती रामबाई कुशवाहा, श्री हेमंत शर्मा ने श्रीमती शांति देवी शर्मा, श्री अजय लोधी ने श्रीमती फूलबाई लोधी, श्री रोहित रैकवार ने श्रीमती विमला रैकवार और श्री शुभम विश्वकर्मा ने श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा के नाम पर पौधारोपण किया।

अभियान का संदेश है कि मां के सम्मान में लगाया गया एक पौधा प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक कदम है। पौधारोपण को निरंतर प्रयास से जोड़कर ही शहर में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की मजबूत भावना विकसित की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

पौधा लगाया, अब उसे पेड़ बनाने की जिम्मेदारी

“प्रकृति की रक्षा करना केवल पुण्य का काम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।” भारतीय…

माँ के नाम पौधा लगाकर नन्हों ने संवारी प्रकृति की तस्वीर

डॉ. क्षमा ढोड़पकर फाउंडेशन की ओर से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जीवीएन स्कूल, गोविन्दपुरा, भोपाल में…

सफाई कुछ दिनों की नहीं, हर दिन की जिम्मेदारी

है थाम लिया हमने सूरज से ढलना है, सपनों को देनी है नई उड़ान…” इसी जज्बे और जोश के साथ…