18, Sep 2026
कजलियों के हरित पर्व पर नूतन कॉलेज के सामने लगाए 131 पौधे

कजलियों के पावन हरित पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत नूतन कॉलेज के सामने, वार्ड 46 में 131 पौधों का पौधारोपण किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल में हरित पर्व की भावना को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया।

परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों और उपस्थित लोगों ने अपनी माताओं की स्मृति में पौधे लगाए। आयोजन का उद्देश्य पौधारोपण के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाना रहा।

मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी ने अपनी माँ स्वर्गीय श्रीमती द्वारिका शर्मा जी एवं दादी स्वर्गीय श्रीमती चंदू बाई जी के नाम पर पौधारोपण किया। पार्षद श्री योगेंद्र सिंह चौहान जी ने अपनी माता श्रीमती शीला देवी जी, डॉ. महेंद्र सिंह जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती शांति सिंह जी, श्रीमती शोभा चहादे जी ने अपनी माता श्रीमती रमा चहादे जी और श्री मनीष सिंह सझवान जी ने अपनी माता श्रीमती कमल सझवान जी के नाम पर पौधे लगाए।

वहीं श्री ओमप्रकाश रजक जी ने अपनी माता श्रीमती मेवा बाई जी, श्री खालिक खान जी ने अपनी माता श्रीमती बदरुनिशा जी, श्री प्रदीप भगत जी ने अपनी माता श्रीमती निर्मला भगत जी, श्री वसीर सलमानी जी ने अपनी माता श्रीमती शहज़ादी सलमानी जी, श्री सोमू मालवीय जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती गंगा मालवीय जी तथा श्री गिरिराज सोनी जी ने अपनी माँ श्रीमती रानी सोनी जी के नाम पर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में सौरव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा एवं अमन वर्मा ने भी सहभागिता कर अभियान में योगदान दिया।

कजलियों के हरित पर्व के अवसर पर हुआ यह पौधारोपण माताओं की स्मृति और प्रकृति संरक्षण के बीच एक सुंदर जुड़ाव का उदाहरण रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पौधा लगाना शुरुआत है, उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण से ही वह भविष्य में वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण के लिए वास्तविक योगदान दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

108 दिनों का संकल्प — प्रतिदिन 11 पौधे

मां के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के भाव को साथ लेकर डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा…

रक्षाबंधन पर वृक्षों को बांधी राखी, पौधारोपण भी किया

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शताब्दी गार्डन में प्रकृति को…

माताओं की स्मृति में पौधारोपण, हरियाली का संकल्प

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वार्ड कार्यालय, कैलाश नगर, वार्ड 2, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया…