Default Image
26, Sep 2026
आज लगाएंगे वृक्ष, कल पीढ़ियां पाएंगी छांव

आज हम एक वृक्ष लगाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां उसके फल, छांव और स्वच्छ हवा का लाभ उठाएंगी। एक पौधा लगाना केवल प्रकृति को संवारना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए जीवन का उपहार देना है।इसी विचार के साथ डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को अरेरा पार्क, नूतन कॉलेज के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5 बजे हुए आयोजन में मातृ सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्री मोहम्मद साहिद खान ने अपनी पूज्य माता श्रीमती रेहाना बी के नाम वृक्ष-मूर्ति स्थापित की। वहीं, श्री राजेश कड़वे ने अपनी माता श्रीमती रीता कड़वे और श्री सुनील सिंह ने अपनी माता श्रीमती शशि सिंह के नाम पौधारोपण किया। इस पहल के माध्यम से माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
108 दिनों के इस अभियान का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाना है। प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उन्हें नियमित पानी देना, उनकी देखभाल करना और उनके विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना भी जरूरी है। अभियान इसी सोच के साथ पौधारोपण को निरंतर पर्यावरण संरक्षण की पहल में बदलने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नर्मदा मिशन और हर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपाल की ओर से श्री अमन वर्मा एवं श्री प्रशांत सराठे का सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

मां के सम्मान में रोपे पौधे, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उन्हें संजोने और आने वाली पीढ़ियों के लिए…

मातृ सम्मान के साथ पर्यावरण और देश सेवा का संकल्प

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…

17 दिन, रोज सुबह सफाई… स्वच्छता से स्वच्छ भारत की ओर कदम

मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक, स्वच्छता का संकल्प डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 17 सितंबर से…