एक पेड़ माँ के नाम: पौधरोपण के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश
डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत, हर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपाल के सहयोग से मगरधा ग्राम पंचायत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य दादा गुरु भगवान के आशीर्वाद से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह नागेश और मगरधा ग्राम पंचायत के सरपंच की उपस्थिति रही। हर हेल्थ हॉस्पिटल की ओर से डॉ. प्रिया भावे चित्तावार भी शामिल रहीं।
इस अवसर पर पौधों के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि पेड़ केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है। अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण को दैनिक जीवन की जिम्मेदारी बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरा-भरा वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।







