खजूरी सड़क में माताओं की स्मृति में लगाए 11 पौधे
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत खजूरी सड़क, मुगलिया छाप में 11 पौधों का पौधारोपण किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल में माताओं के सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ा गया। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। कॉलोनीवासियों ने अपनी माताओं की स्मृति में पौधे लगाकर अभियान को भावनात्मक और सार्थक स्वरूप दिया। श्री अभिषेक जी ने अपनी माता श्रीमती सुंदर बाई जी, श्री दीपक अहिरवार जी ने अपनी माता श्रीमती सावित्री बाई जी, श्री योगेश सेन जी ने अपनी माता श्रीमती रामदुलारी बाई जी, श्री विकास जी ने अपनी माता श्रीमती मीना जी तथा श्री शुभम अहिरवार जी ने अपनी माता श्रीमती सुखवती बाई जी के नाम पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में श्री दीपक शर्मा जी एवं श्री अमन वर्मा जी ने भी सहभागिता कर अभियान में योगदान दिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मां की स्मृति में लगाया गया पौधा भावनात्मक जुड़ाव के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। पौधों की नियमित देखभाल के साथ ये पौधे भविष्य में क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने और बेहतर पर्यावरण तैयार करने में योगदान दे सकते हैं।

