9, Aug 2026
बारिश की बूंदों के बीच ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प, कोह-ए-फिज़ा में रोपे पौधे
माँ के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को कोह-ए-फिज़ा स्थित दुर्गादास राठौर जी उद्यान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत चल रहे इस अभियान में बारिश की बूंदों के बीच लोगों ने पौधे लगाकर उन्हें अपनी माताओं के नाम समर्पित किया। बारिश के बीच पौधारोपण का यह दृश्य प्रकृति और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का खूबसूरत संदेश देता नजर आया।

परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रकृति संरक्षण, सेवा और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया। आयोजन में पार्षद प्रियंका अनिल मिश्रा, डॉ. प्रिया भावे चित्तावार, राष्ट्रीय संयोजक नर्मदा मिशन और मधु चौधरी ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कई लोगों ने अपनी माताओं के नाम पौधे रोपे। राजीव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, हेमंत अग्रवाल, विकास गौर, मोहम्मद ज़ोहेब, रानी सेन, राधे विश्वकर्मा, महेंद्र आर्य और नाहिद खान ने अपनी माताओं को समर्पित पौधारोपण किया। वहीं सौरभ श्रीवास्तव, देवव्रत शर्मा, अमन वर्मा और अरुण भी अभियान में सहभागी बने।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ का यह अभियान सिर्फ पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संकल्प भी है। आज लगाया गया एक छोटा-सा पौधा आने वाले वर्षों में पेड़ बनेगा और उसकी छांव में प्रकृति के साथ मां की यादें भी जीवित रहेंगी।

एक पेड़ माँ के नाम
नर्मदा मिशन

एक पौधा—माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के नाम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

मां के नाम पौधा, प्रकृति के नाम संकल्प

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 108 दिनों तक हर दिन 11 पेड़ लगाने के संकल्प के क्रम…

एक पौधा माँ के नाम, हरियाली आने वाली पीढ़ियों के नाम

एक पौधा… माँ के नाम, प्रकृति के नाम। माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी -जब ये दोनों…