Default Image
22, Sep 2026
माँ के नाम पौधा लगाकर बच्चों ने प्रकृति को संवारने का लिया संकल्प

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत नर्मदा मिशन एवं हर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री गर्ल्स स्कूल, तुलसी नगर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पौधरोपण के साथ प्रकृति की देखभाल और उसे सुंदर व हरा-भरा बनाने की जिम्मेदारी से जोड़ना रहा। एक पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसे नियमित पानी देना, उसकी सुरक्षा करना और उसे वृक्ष बनने तक संभालना भी उतना ही जरूरी है। माँ के नाम लगाया गया पौधा इस जिम्मेदारी को भावनात्मक जुड़ाव भी देता है।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। मदन मोहन राजक ने श्रीमती हरि बाई, लता शर्मा ने श्रीमती किशोरी शर्मा, प्रेरणा बार्डे ने श्रीमती प्रमिला, वीणा जैन ने श्रीमती लीला जैन, प्रीति अत्रे ने श्रीमती सुनीता अत्रे और वंदना विश्वकर्मा ने श्रीमती कमला विश्वकर्मा के नाम पर पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में बच्चों को भी पौधों की देखभाल और आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। लगाए गए पौधे आगे चलकर स्वच्छ हवा, छाया, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे। इस तरह माँ के नाम लगाया गया एक पौधा प्रकृति को संवारने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुंदर वातावरण तैयार करने का संकल्प भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

माँ हमें जीवन देती हैं और प्रकृति उस जीवन को सांस देती है

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने…

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के…

प्रकृति की रक्षा का संकल्प तभी पूरा होगा, जब स्वच्छता हमारी आदत बने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी।

स्वच्छता केवल अपने घर और आसपास को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, जलधाराओं और सार्वजनिक स्थानों को…