18, Sep 2026
माताओं की स्मृति में लगाए पौधे, हरियाली के संकल्प से जुड़ा वंदना गार्डन
मां के सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान लगातार लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर रहा है। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल के 32वें दिन वंदना गार्डन, वंदना नगर, वार्ड 81, कोलार रोड में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों और जनप्रतिनिधियों ने अपनी माताओं के सम्मान और स्मृति में पौधे लगाए। वार्ड पार्षद श्रीमती बबिता डोंगरे ने अपनी माता श्रीमती सुमन पाटिल देवी के नाम पर पौधा लगाया। वहीं श्रीमती चन्द्रेश सुरेश राजपूत (जिला पंचायत सदस्य) ने अपनी मां श्रीमती लक्ष्मी लोधी के नाम पर पौधारोपण किया।

इसी क्रम में श्रीमती कमलेश कुमारी ने अपनी माता श्रीमती इमरती बाई, श्री विजय तिवारी ने अपनी मां श्रीमती प्रेम तिवारी, श्री लकी लोधी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती रामकुंवर, श्रीमती प्रीति गौतम ने अपनी माता श्रीमती राजकुमारी खत्री और श्रीमती अर्चना पर्वते ने अपनी माता श्रीमती दुर्गा के नाम पर पौधे लगाए।

वहीं श्रीमती अर्चना सेन ने अपनी माता श्रीमती कृष्णा बाई, श्रीमती शीला केतवाश ने अपनी मां श्रीमती दर्शनी देवी, श्रीमती सरिता शर्मा ने अपनी माता श्रीमती कृष्णा शर्मा और श्रीमती चिंता यादव ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती गूजर यादव की स्मृति में पौधारोपण किया।

आयोजन को सफल बनाने में हर हेल्थ हॉस्पिटल की टीम का भी सहयोग रहा। टीम ने कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान हर हेल्थ की ओर से श्री राहुल रजक ने अपनी माता श्रीमती शशि रजक के नाम पर पौधा लगाया। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसे नियमित रूप से सींचना और उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मीता वाधवा, श्री दीपक शर्मा एवं श्री अमन वर्मा ने भी सहभागिता की। अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधा लगाने के साथ उसे पेड़ बनने तक उसकी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

मां के नाम पौधा, प्रकृति के नाम संकल्प

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 108 दिनों तक हर दिन 11 पेड़ लगाने के संकल्प के क्रम…

एक पौधा माँ के नाम, हरियाली आने वाली पीढ़ियों के नाम

एक पौधा… माँ के नाम, प्रकृति के नाम। माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी -जब ये दोनों…

17 दिन, रोज सुबह सफाई… स्वच्छता से स्वच्छ भारत की ओर कदम

मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक, स्वच्छता का संकल्प डॉ. क्षमा ढोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 17 सितंबर से…