रक्षाबंधन पर वृक्षों को बांधी राखी, पौधारोपण भी किया
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शताब्दी गार्डन में प्रकृति को समर्पित विशेष आयोजन किया गया। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरुदेव श्री कृष्णा दुबे जी द्वारा वृक्षों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नए पौधों का रोपण कर वृक्षों को राखी बांधी गई। कार्यक्रम में बच्चों को मिठाइयां भी वितरित की गईं।
आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. प्रिय भावे चित्तावार जी के साथ श्रीमती मधु चौधरी जी एवं श्रीमती चंद्रा दुबे जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री दशरथ झारिया जी ने अपनी माता श्रीमती उर्मिला बाई जी के नाम, श्री रितेश नायक जी ने अपनी माता श्रीमती प्रमिला नायक जी के नाम, श्री प्रशांत सराठे जी ने अपनी माता श्रीमती पुष्पा सराठे जी के नाम और श्री राहुल रजक जी ने अपनी माता श्रीमती शशि रजक जी के नाम पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में श्रीमती राजेश्वरी जी, सुश्री प्रियंका भारती जी एवं सुश्री अंकुरी जी ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
रक्षाबंधन के अवसर पर वृक्षों को राखी बांधने की पहल के जरिए रिश्तों में स्नेह और जिम्मेदारी के भाव को प्रकृति से जोड़ा गया। आयोजन में यह संदेश भी दिया गया कि पेड़ों की देखभाल और संरक्षण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

