18, Sep 2026
शा. ब्रजेशिया स्कूल में माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शा. ब्रजेशिया स्कूल, वार्ड 18 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल के माध्यम से माताओं के सम्मान एवं स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी माताओं की स्मृति में पौधे लगाए। आयोजन का उद्देश्य मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण की भावना को आगे बढ़ाना रहा। मां के नाम लगाया गया पौधा केवल स्मृति का प्रतीक नहीं, बल्कि भविष्य में हरियाली और स्वच्छ वातावरण के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान बन सकता है।

कार्यक्रम में पार्षद श्री राजेश कुशवाहा जी ने अपनी माता श्रीमति तारा बाई के नाम, श्री नरेंद्र चंद्रावत (प्रधान अध्यापक) ने अपनी माता श्रीमती गीता देवी जी के नाम, श्रीमति अंजना श्रीवास्तव ने अपनी माता स्व. श्रीमती लीला श्रीवास्तव जी के नाम, श्रीमती प्रतिभा राठौर जी ने अपनी माता श्रीमती संगीता राठौर जी के नाम, श्रीमति सवा अंसारी जी ने अपनी माता श्रीमती अकीला बेगम जी के नाम, श्रीमति तरन्नुम अख्तर जी ने अपनी माता स्व. श्रीमती तनवीर अख्तर जी के नाम, श्रीमति सलमा हफीज जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती शकीला जी के नाम, श्रीमति फिरदोस वेगम जी ने अपनी माता श्रीमती जुबेदा वेगम जी के नाम और श्रीमति अनवर जहाँ जी ने अपनी माता श्रीमती फैय्याज वी के नाम पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में दीपक शर्मा एवं अमन वर्मा ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल के महत्व पर भी जोर दिया गया। माताओं की स्मृति में लगाए गए ये पौधे समय के साथ वृक्ष का रूप लेकर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और बेहतर पर्यावरण तैयार करने में योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

फिट इंडिया पार्क में माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

माताओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ते हुए डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की ओर से चलाए जा…

108 दिनों का संकल्प — प्रतिदिन 11 पौधे

मां के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के भाव को साथ लेकर डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा…

माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़…