एक पौधा माँ के नाम, हरियाली आने वाली पीढ़ियों के नाम
एक पौधा… माँ के नाम, प्रकृति के नाम।माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी -जब ये दोनों भाव एक साथ जुड़ते हैं, तो एक पौधा भी एक खूबसूरत संकल्प बन जाता है।
108 दिनों का संकल्प | प्रतिदिन 11 पौधे
इसी संकल्प के तहत आज अयोध्या नगर एक्सटेंशन, भोपाल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।
परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। माँ की स्मृति में लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, शुद्ध हवा और जीवन का संदेश है।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर जी ने माता श्रीमती द्वारका बाई राजपूत जी के नाम पौधा लगाया। साथ ही श्री समीर सिंह राजपूत जी, श्री गिरधारी लाल यादव जी, श्रीमती चंदा सिंह जी, श्रीमती गायत्री यादव जी, श्री अवधेश कुमार जी, श्री ओम प्रकाश मिश्रा जी, श्री पंजाब राव मथनकर जी, श्रीमती अर्चना सिंह जी एवं श्री राजूष वादवे जी ने भी अपनी पूज्य माताओं की स्मृति एवं सम्मान में पौधारोपण किया।इस नेक पहल में हर हेल्थ हॉस्पिटल की टीम से श्री प्रशांत सराठे जी, श्री रितेश नायक जी, श्रीमती वर्षा जी एवं श्रीमती प्रगति घनिकर जी की सहभागिता भी रही।

