Default Image
18, Oct 2026
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एवं ‘नर्मदा मिशन’ अभियान के अंतर्गत
शासकीय माध्यमिक शाला, गोंदरमऊ, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने के साथ ही माताओं के सम्मान को पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों से जोड़ना है।

अभियान के तहत 108 दिनों तक प्रतिदिन 11 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उनके प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। साथ ही, पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर समता तिवारी ने अपनी माताजी श्रीमती शांति तिवारी, चन्द्रलता दीक्षित ने श्रीमती राधा शर्मा, समीक्षा जैन ने श्रीमती विमलेश जैन, रागिनी परिहार ने श्रीमती किशोरी परिहार और शबाना बेगम ने श्रीमती अनीस फातिमा के नाम पर पौधारोपण किया। वहीं, ब्रजेश शर्मा ने श्रीमती राधा देवी शर्मा, इमरान खान ने श्रीमती नसीम बानो, लखन सिंह ने श्रीमती अनार देवी गुणवान और बरखा गुणवान ने श्रीमती रेखा देवी परमार के नाम पर पौधे लगाए।

कार्यक्रम में हर हेल्थ की ओर से अमन वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव और प्रशांत सराठे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में सार्थक कदम है। ‘एक पौधा माँ के नाम, एक संकल्प हरियाली के नाम’ की भावना के साथ अभियान लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

बारिश की बूंदों के बीच ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प, कोह-ए-फिज़ा में रोपे पौधे

माँ के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को कोह-ए-फिज़ा स्थित दुर्गादास राठौर जी उद्यान में ‘एक…

माँ के नाम पौधा लगाकर बच्चों ने प्रकृति को संवारने का लिया संकल्प

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत नर्मदा मिशन एवं हर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपाल के…

माँ के नाम 21 पौधे लगाए, प्रकृति सहेजने का लिया संकल्प

माँ के नाम 21 पौधे लगाए, प्रकृति सहेजने का लिया संकल्प सिटी रिपोर्टर। डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से…