Default Image
6, Oct 2026
माँ की स्मृति में रोपे पौधे, भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली का संकल्प

एक पौधा, जो आज मिट्टी में रोपा गया है, कल किसी के जीवन की सांस बनेगा। यही सोच लेकर डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला इनायतपुर, भोपाल में पौधारोपण किया गया। अभियान के 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योति रावत के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों के बीच यह संदेश भी दिया गया कि पौधा लगाना केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि उसे बड़ा करना आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी निभाना है।

इस अवसर पर श्री मनोज जी ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती रामकली देवी जी के नाम, श्री सुनील पटेल जी ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती शांता बाई पटेल जी के नाम, श्रीमती रेखा शर्मा जी ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती कमला देवी शर्मा जी के नाम, श्री अरविंद कुशवाहा जी ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती फूलवती कुशवाहा जी के नाम, श्रीमती सरिता वर्मा जी ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती गीता देवी वर्मा जी के नाम, श्री राजेश मीणा जी ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती सोनाबाई मीणा जी के नाम और श्री प्रदीप साहू जी ने अपनी पूज्य माताजी श्रीमती तुलसी बाई साहू जी के नाम पर पौधारोपण किया।

एक पेड़ किसी एक व्यक्ति की नहीं, कई पीढ़ियों की जिंदगी संवारता है। उसकी छांव, ऑक्सीजन और हरियाली आने वाले कल की जरूरत है। इसी भाव के साथ अभियान का उद्देश्य पौधारोपण को एक दिन की गतिविधि से आगे बढ़ाकर जीवनभर की जिम्मेदारी से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

दुर्गा मंदिर परिसर में माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दुर्गा मंदिर परिसर, ओल्ड सुभाष नगर, वार्ड 44 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित…

एक पौधा माँ के नाम, हरियाली आने वाली पीढ़ियों के नाम

एक पौधा… माँ के नाम, प्रकृति के नाम। माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी -जब ये दोनों…

माताओं की स्मृति में लगाए पौधे, हरियाली के संकल्प से जुड़ा वंदना गार्डन

मां के सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा ‘एक…