माताओं की स्मृति में पौधारोपण, हरियाली का संकल्प
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वार्ड कार्यालय, कैलाश नगर, वार्ड 2, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल में माताओं के सम्मान एवं स्मृति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ा गया।
परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी व्यक्त की।
पार्षद श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी जी ने अपनी माता श्रीमती मैदा बाई जी के नाम, श्री महावीर सिंह जी ने अपनी माता श्रीमती हीरा देवी जी के नाम, श्री सर्वेश सिंह तोमर जी ने अपनी माता श्रीमती रामधारी देवी जी के नाम, श्री चंद्रशेखर तिवारी जी ने अपनी माता श्रीमती प्रभा तिवारी जी के नाम और श्री अमन रावत जी ने अपनी माता श्रीमती भावना रावत जी के नाम पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में सौरभ श्रीवास्तव एवं अमन वर्मा ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
मां की स्मृति में लगाया गया पौधा भावनाओं को प्रकृति से जोड़ने का सुंदर माध्यम है। पौधों की नियमित देखभाल के साथ यह पहल आने वाले समय में क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और बेहतर पर्यावरण तैयार करने में योगदान देगी।

