18, Sep 2026
मातृ सम्मान के साथ पर्यावरण और देश सेवा का संकल्प

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल में मातृ सम्मान को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा से जोड़ते हुए पौधे लगाए गए। आयोजन का उद्देश्य माताओं की स्मृति को प्रकृति संरक्षण के ऐसे संकल्प से जोड़ना रहा, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी मिल सके।

कार्यक्रम में श्रीमती नीलम पटवा जी (थाना इंचार्ज) ने अपनी माता श्रीमती शैल कुमारी पटवा, श्री घुमेंद्र सिंह ने अपनी माता स्व. सुभद्रा देवी, श्री अशोक सिंह ने अपनी माता श्रीमती शारदा देवी, श्री धीरेन्द्र सिंह ने अपनी माता श्रीमती राधा सिंह, श्रीमती प्राची डांगी ने अपनी माता श्रीमती शांति डांगी और श्रीमती आराधना मिश्रा ने अपनी माता श्रीमती रामवती मिश्रा के नाम पर पौधारोपण किया।

वहीं श्री राजेंद्र अहिरवार ने अपनी माता स्व. बसंती देवी, श्री पुष्पेंद्र राजपूत ने अपनी माता श्रीमती शारदा राजपूत और श्रीमती सरोज शर्मा ने अपनी माता श्रीमती ममता शर्मा के नाम पर पौधे लगाए।

कार्यक्रम का आयोजन हेर हेल्थ हॉस्पिटल एवं नर्मदा मिशन की ओर से किया गया। हर हेल्थ हॉस्पिटल की ओर से देव्रत शर्मा, सलोनी सिंह एवं नीरज साहू ने सहभागिता की। रविंद्र भवन की इंचार्ज मधु चौधरी मैडम का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन में यह संदेश सामने आया कि देश और समाज की सेवा कई रूपों में की जा सकती है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना, पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना भी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ माताओं की स्मृति में लगाए गए पौधों को पर्यावरण सेवा और देश सेवा के संकल्प से जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

माँ के नाम पौधे, गुरु के नाम वृक्ष-मूर्तियां: भोपाल में तीन दिनों तक चला हरियाली और संस्कार का संकल्प

“माँ के नाम लगाया गया एक पौधा सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि प्रेम, स्मृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए छोड़ी…

कजलियों के हरित पर्व पर नूतन कॉलेज के सामने लगाए 131 पौधे

कजलियों के पावन हरित पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत नूतन कॉलेज के सामने,…

108 दिनों का संकल्प — प्रतिदिन 11 पौधे

माताओं की स्मृति और सम्मान को हरियाली से जोड़ते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य…