18, Sep 2026
माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत दानिश नगर D-3 पार्क, वार्ड 53, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रकृति संरक्षण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने अपनी माताओं के सम्मान और स्मृति में पौधे लगाए। प्रतिमा राजवैद्य ने अपनी माता श्रीमती नर्मदा चौरे, रेखा सिंह ने श्रीमती बताशो देवी, रोहिणी आनंद ने श्रीमती सीता मोंगा, मीना सिंह ने श्रीमती राम प्यारी सिंह, स्नेह गुड़ा ने श्रीमती माया देवी जैन और वंदना जायसवाल ने श्रीमती प्रेम कुमारी के नाम पर पौधारोपण किया।

इसी क्रम में चंद्र मोहन राजवैद्य, सेवानिवृत्त इंजीनियर ने अपनी माता श्रीमती रचना बाई राजवैद्य, संजय शर्मा, इंजीनियर HIPL मंडीदीप ने श्रीमती राजकुमारी शर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी ने स्व. श्रीमती विद्या देवी उपाध्याय, आशीष मिश्रा ने श्रीमती धनपिता मिश्रा और डॉ. अरविंद चौबे, उप निदेशक, आयुष मध्य प्रदेश ने श्रीमती गायत्री चौबे के नाम पर पौधे लगाए।

वहीं सुनील चौबे ने अपनी माता स्व. श्रीमती रविप्रभा चौबे, ओम शरण सारथे ने श्रीमती फूलवती सारथे, ब्रजेश जायसवाल ने श्रीमती प्रभा जायसवाल, परशुराम लोवंशी ने स्व. श्रीमती राधा बाई, एन. पी. ठाकुर, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश ने स्व. श्रीमती भगवती देवी और रजनीश कुमार चौबे ने श्रीमती उर्मिला चौबे के नाम पर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संदेश के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। जयघोष के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य पौधारोपण को केवल एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे माताओं की स्मृति, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

एक पेड़ माँ के नाम : माताओं के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डॉ. क्षमा ढोड़पकर फाउंडेशन की ओर से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बैतूल और भोपाल में पौधारोपण…

रक्षाबंधन पर वृक्षों को बांधी राखी, पौधारोपण भी किया

रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शताब्दी गार्डन में प्रकृति को…

माँ के नाम पौधे लगाने के साथ 51 पौधों का संकल्प, विकास कुंज में हरियाली अभियान को मिली जनभागीदारी

“एक पौधा सिर्फ हरियाली नहीं, किसी की स्मृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद भी हो सकता है।” इसी…