Default Image
22, Sep 2026
पौधरोपण के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत ओरिएंटल कॉलेज में श्री दादा गुरु भगवान एवं छात्र-छात्राओं के बीच प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दादा गुरु जी ने विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया। उन्होंने हर छात्र को ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाने का आह्वान किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। उन्हें बताया गया कि पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं।
इस अवसर पर वृक्षमूर्ति की स्थापना भी की गई, जो गुरु-शिष्य परंपरा और प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक बनी। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती जया गर्ग, युवा अध्यक्ष श्री प्रवीण जी, रवींद्र भवन की निदेशक श्रीमती मधु चौधरी, कॉलेज डायरेक्टर, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपालकी ओर से डॉ. प्रिया भावे चित्तवार के विशेष मार्गदर्शन में श्रीमती मीता वाधवा, सुश्री शिबानी शर्मा एवं श्री प्रशांत सराठे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संदेश रहा कि गुरु ज्ञान देता है और प्रकृति जीवन। दोनों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी ही शिक्षा को सार्थक बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

16 दिनों की सफाई, बदला सड़क किनारे का स्वरूप

“जब सफाई को हम अभियान में बदलते हैं, तो परिवर्तन जरूर आता है। यह बदलाव केवल सड़कों पर नहीं, बल्कि…

मातृसम्मान से जुड़ी प्रकृति की सेवा, पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

पौधे केवल हमें ताजी हवा ही नहीं देते, बल्कि धरती पर जीवन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते…

खजूरी सड़क में माताओं की स्मृति में लगाए 11 पौधे

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत खजूरी सड़क, मुगलिया छाप में 11 पौधों का पौधारोपण किया गया। 108…