Default Image
23, Sep 2026
माँ के नाम 21 पौधे लगाए, प्रकृति सहेजने का लिया संकल्प

माँ के नाम 21 पौधे लगाए, प्रकृति सहेजने का लिया संकल्प

सिटी रिपोर्टर। डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत संखेड़ी विश्राम घाट, कोलार रोड में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत 108 दिनों तक प्रतिदिन 11 पौधे लगाने के संकल्प के बीच यहां 21 पौधे रोपे गए। परम पूज्य अद्भुत श्री दादा गुरु भगवान के आशीर्वाद से कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रकृति संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सागर तेजवानी ने अपनी माता श्रीमती माया देवी तेजवानी, अमन वर्मा ने श्रीमती मीरा वर्मा, राहुल मालवीय ने श्रीमती सुनीता मालवीय, विकास पटेल ने श्रीमती कमला पटेल, दीपक मेवाड़ा ने श्रीमती गीता मेवाड़ा और नितिन साहू ने श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम पर पौधरोपण किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि पौधरोपण केवल एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि लंबे समय तक निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। पौधों को नियमित पानी देना, उनकी सुरक्षा करना और उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजना जरूरी है। पेड़ स्वच्छ हवा और छाया देने के साथ मिट्टी व जल संरक्षण तथा जैव विविधता बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

माँ के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके प्रति सम्मान के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और बेहतर पर्यावरण की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़…

माँ के नाम पौधे लगाए, प्रकृति को सहेजने का लिया संकल्प

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत…

आज का पौधा, कल की कई पीढ़ियों के लिए सांसों का सहारा

एक पौधा जब मिट्टी में लगाया जाता है, तो उसकी जड़ें सिर्फ जमीन में नहीं उतरतीं, बल्कि आने वाले समय…