माँ के नाम पौधा लगाकर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत मानव संग्रहालय, भोपाल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम श्री (प्रो.) अमिताभ पांडेय, निदेशक, मानव संग्रहालय के मार्गदर्शन में हुआ। परम पूज्य अद्भुत श्री दादा गुरु भगवान के आशीर्वाद से कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण के साथ प्रकृति संरक्षण और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मधु चौधरी भी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मानव संग्रहालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पौधे लगाए। श्री अमिताभ पांडेय ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती विभूति पांडे, श्री धीर सिंह ने स्वर्गीय श्रीमती मंगलो बाई, श्री हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने श्रीमती सुशीला परिहार, श्री श्रीकांत ने स्वर्गीय श्रीमती फुलझारो देवी, श्री राजेंद्र झरिया ने श्रीमती सुमित्रा देवी झारिया, श्री एन सकमचा सिंह ने श्रीमती एन मेमा देवी, डॉ. मोहम्मद रेहान ने स्वर्गीय श्रीमती नसीमा बेगम, डॉ. पी. शंकर राव ने स्वर्गीय श्रीमती संन्यास अम्मा और श्री ललित बागुल ने श्रीमती आशा बागुल के नाम पर पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत है, उसकी नियमित देखभाल और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है। माँ के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण का संकल्प भी है।








