Default Image
23, Sep 2026
माँ के नाम वृक्षमूर्ति स्थापित कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद पार्क, वार्ड नंबर 67 में मातृ-सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माताओं के सम्मान और स्मृति में वृक्षमूर्तियां स्थापित कर पौधे लगाए गए। पहल का उद्देश्य मातृ-सम्मान की भावना को प्रकृति की देखभाल और हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा ने अपनी माता श्रीमती बिमला विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा ने अपनी माता श्रीमती सुशीला विश्वकर्मा, श्याम मोहन श्रीवास्तव ने स्वर्गीय माता श्रीमती सुशीला देवी की स्मृति में वृक्षमूर्ति स्थापित की। वहीं शिक्षिका जानकी जोशी ने अपनी माता श्रीमती सुनंदा गव्हाणकर, माया राय ने स्वर्गीय माता श्रीमती लक्ष्मी देवी, मंजूषा मून ने श्रीमती सुमन भगत, मयंक मून ने श्रीमती मंजूषा मून और स्नेहा सिंह ने श्रीमती गीता सिंह के सम्मान में पौधरोपण किया।

नर्मदा मिशन एवं हर हेल्थ हॉस्पिटल, भोपाल की ओर से अमन वर्मा, प्रशांत सराठे, अमन और साहिल ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संदेश दिया गया। पेड़ स्वच्छ हवा, छाया और जैव विविधता के लिए जरूरी हैं। ऐसे में माँ के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा भावनात्मक जुड़ाव के साथ भविष्य की हरियाली का संकल्प भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

माताओं की स्मृति में लगाए पौधे, वंदना गार्डन में हुआ पौधारोपण

माताओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वंदना गार्डन, वंदना…

माँ के नाम पौधे लगाए, प्रकृति को सहेजने का लिया संकल्प

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से 108 पौधरोपण अभियान के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत…

प्रकृति संरक्षण की सीख बचपन से, नन्हे हाथों ने मां के नाम पर लगाए पौधे

प्रकृति के संरक्षण की कोई उम्र नहीं होती, इसकी शुरुआत बचपन से ही की जा सकती है। बच्चों को अगर…