18, Sep 2026
माताओं की स्मृति में लगाए पौधे, वंदना गार्डन में हुआ पौधारोपण

माताओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वंदना गार्डन, वंदना नगर, वार्ड 81, कोलार रोड में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल के महत्व पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने अपनी माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधे लगाए। वार्ड पार्षद श्रीमती बबिता डोंगरे ने अपनी माता श्रीमती सुमन पाटिल देवी, श्रीमती चन्द्रेश सुरेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य ने अपनी मां श्रीमती लक्ष्मी लोधी, श्रीमती कमलेश कुमारी ने अपनी माता श्रीमती इमरती बाई और श्री विजय तिवारी ने अपनी मां श्रीमती प्रेम तिवारी के नाम पर पौधारोपण किया।

वहीं श्री लकी लोधी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती रामकुंवर, श्रीमती प्रीति गौतम ने श्रीमती राजकुमारी खत्री, श्रीमती अर्चना पर्वते ने श्रीमती दुर्गा, श्रीमती अर्चना सेन ने श्रीमती कृष्णा बाई, श्रीमती शीला केतवाश ने श्रीमती दर्शनी देवी, श्रीमती सरिता शर्मा ने श्रीमती कृष्णा शर्मा और श्रीमती चिंता यादव ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती गूजर यादव की स्मृति में पौधारोपण किया।

अभियान में हर हेल्थ हॉस्पिटल की ओर से भी सहयोग दिया गया। श्री राहुल रजक ने अपनी माता श्रीमती शशि रजक के नाम पर पौधा लगाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मीता वाधवा, श्री दीपक शर्मा एवं श्री अमन वर्मा का भी सहयोग रहा।

आयोजन के माध्यम से पौधारोपण को माताओं की स्मृति और प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को पौधे लगाने के साथ उनकी जिम्मेदारी लेने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

माँ की याद में रोपा पौधा, प्रकृति के नाम एक संकल्प

आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत हर हेल्थ अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परम…

मातृ सम्मान के साथ पर्यावरण और देश सेवा का संकल्प

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस…

खजूरी सड़क में माताओं की स्मृति में लगाए 11 पौधे

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत खजूरी सड़क, मुगलिया छाप में 11 पौधों का पौधारोपण किया गया। 108…