माताओं की स्मृति में पौधारोपण, विद्यार्थियों ने लिया हरियाली का संकल्प
“एक पौधा — माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के नाम।”
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत 27 अगस्त 2026 को राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज, रातीबड़, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधे लगाकर मातृ सम्मान को प्रकृति संरक्षण से जोड़ा।
इस अवसर पर श्रीमती श्रेया अग्निहोत्री जी ने अपनी माता श्रीमती सुधा अग्निहोत्री जी के नाम, डॉ. अनुराग जैन जी ने अपनी माता श्रीमती अंगूरी जैन जी के नाम और श्री प्रद्युम्न विश्वकर्मा जी ने अपनी माता श्रीमती भारती विश्वकर्मा जी के नाम पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में श्रीमती मधु चौधरी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सौरभ श्रीवास्तव एवं अमन वर्मा जी ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
मां की स्मृति में लगाया गया पौधा केवल भावनाओं का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाले समय में हरियाली और स्वच्छ वातावरण की उम्मीद भी है। इन पौधों की देखभाल के साथ यह भावनात्मक पहल भविष्य में सुंदर हरियाली का रूप ले सकती है।

