108 दिनों का संकल्प — प्रतिदिन 11 पौधे
मां के सम्मान और प्रकृति संरक्षण के भाव को साथ लेकर डॉ. क्षमा धोपड़कर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज पंडित दीनदयाल पार्क, न्यू सुभाष नगर, वार्ड 43, भोपाल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अपनी माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधे लगाकर मां और प्रकृति के बीच भावनात्मक जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया। पौधारोपण के साथ इन्हें नियमित रूप से सींचने और देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर श्री प्रकाश जैन ने अपनी माता श्रीमती चमेली बाई, श्री विवेक जैन ने अपनी माता श्रीमती कुंती बाई, श्री आर. एस. विश्वकर्मा ने अपनी माता श्रीमती गीता बाई, श्री मोहन लाल गर्ग ने अपनी माता श्रीमती सुशीला बाई और श्री केसर देव गुप्ता ने अपनी माता श्रीमती राजपती देवी के नाम पर पौधारोपण किया।
इसी क्रम में श्री सुजय सिंह गौर ने अपनी माता श्रीमती सिता गौर, श्री श्रीपाल सिंह ने अपनी माता श्रीमती चंदन बाई, श्री सुनील मिश्रा ने अपनी माता श्रीमती उमराजी मिश्रा, श्री ए. पी. सोनी ने अपनी माता श्रीमती कस्तूरी बाई और श्री संतोष अग्रवाल ने अपनी माता श्रीमती सोमता देवी अग्रवाल के नाम पर पौधे लगाए।
वहीं श्री केशव राम मालवीय ने अपनी माता श्रीमती सुमता, श्री रमेश चंद्र जैन ने अपनी माता श्रीमती राम देवी जैन और श्री बलराम सिंह रुहेला ने अपनी माता श्रीमती पार्वती बाई के नाम पर पौधारोपण किया।
इस अभियान को सफल बनाने में हर हेल्थ हॉस्पिटल की ओर से विशेष सहयोग मिला। श्री देवव्रत शर्मा, श्री अमन वर्मा एवं श्री प्रशांत सराठे ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
आइए, अपनी मां की स्मृति और सम्मान में एक पौधा लगाएं, उसकी देखभाल करें और उसे वृक्ष बनने तक साथ दें। यही छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बन सकता है।

