Default Image
23, Oct 2026
मां के नाम पौधे लगाकर बच्चों ने लिया हरियाली सहेजने का संकल्प

मां के प्रति प्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला नवीन खेड़ा, कोलार रोड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान बड़ों के साथ स्कूली बच्चों ने भी अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

डॉ. क्षमा धोड़पकर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 108 दिनों तक प्रतिदिन 11 पौधे लगाने के संकल्प के साथ जारी है। अभियान अब अपने 100वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके जरिए मां के प्रति सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता ठाकुर ने अपनी माता श्रीमती शांति ठाकुर, श्रीमती ब्रिज कुमारी शर्मा ने अपनी माता श्रीमती रामवती शर्मा और श्रीमती मधु शर्मा ने अपनी माता श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के नाम पर पौधे लगाए। वहीं, विद्यालय के विद्यार्थी आराध्या पटेल, आरव सोनी, खुशी यादव, अथर्व वर्मा, पलक साहू और आर्यन कुशवाहा ने भी अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण किया।

इस गतिविधि के जरिए बच्चों को पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। बच्चों ने पौधों को नियमित पानी देने और उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली।

कार्यक्रम में हर हेल्थ की ओर से सौरभ श्रीवास्तव और देवरात शर्मा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बच्चों और उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

बारिश की बूंदों के साथ हर दिन खिल रहा नया संकल्प, ‘माँ के नाम’ लग रहे पौधे

“प्रकृति से बड़ा कोई उपहार नहीं और इसे सहेजने से बड़ा कोई संकल्प नहीं।” इसी भावना के साथ नर्मदा मिशन…

माताओं की स्मृति में लगाए पौधे

मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़…

16 दिनों की सफाई, बदला सड़क किनारे का स्वरूप

“जब सफाई को हम अभियान में बदलते हैं, तो परिवर्तन जरूर आता है। यह बदलाव केवल सड़कों पर नहीं, बल्कि…