नवीन हाई स्कूल में माताओं की स्मृति में लगाए पौधे
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नवीन हाई स्कूल, आरिफ नगर, वार्ड 16 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 108 दिनों के संकल्प के तहत प्रतिदिन 11 पौधे लगाने की इस पहल का उद्देश्य माताओं के सम्मान और स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने अपनी माताओं के सम्मान एवं स्मृति में पौधे लगाए। आयोजन के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि पौधारोपण केवल एक दिन की गतिविधि नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल और उसे वृक्ष बनने तक सहेजना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मां की स्मृति में लगाया गया पौधा आने वाले समय में हरियाली, स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बन सकता है।
इस अवसर पर पार्षद श्री मो. सरवर जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती आलिया बी जी के नाम, श्रीमती शाहीना खान जी (प्राचार्या) ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती राबिया बेगम जी के नाम, श्री सत्य प्रकाश सिंह जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती माधुरी सिंह जी के नाम, श्रीमती मंजू बाला सिंह जी ने अपनी माता श्रीमती सरन कुशवाहा जी के नाम, श्रीमती सीमा ऐजाज जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती नफीस जहाँ जी के नाम, श्रीमती शबनम अंसारी जी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती मैमून निशा जी के नाम, श्रीमती उर्मिला पाल जी ने अपनी माता श्रीमती ज्ञान देवी पाल जी के नाम तथा श्रीमती सुनन्दा मेढे जी ने अपनी माता श्रीमती राधा मेश्राम जी के नाम पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में दीपक शर्मा एवं देवरत शर्मा ने भी सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान, गुरु भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को एक साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पौधारोपण के जरिए माताओं की स्मृति को प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत से जोड़ने का संदेश दिया गया।

