4, Aug 2026
मां के नाम पौधा, प्रकृति के नाम संकल्प
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 108 दिनों तक हर दिन 11 पेड़ लगाने के संकल्प के क्रम में बुधवार को वार्ड 26 बरखेड़ी कलां स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में वृक्षमूर्ति स्थापना का आयोजन हुआ। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में गुरु वंदना के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। आयोजन में गुरु भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती राजमणी उइके ने अपनी पूज्य माता श्रीमती रामको बाई के नाम पर पौधा लगाया। वहीं श्री जीवन मारण ने अपनी माता श्रीमती प्रेम बाई के नाम पर पौधारोपण किया। इसी अवसर पर श्री जगदीश मारण ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती राम कुँवर मारण की स्मृति में पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में गैरतगंज से आए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यम सोनी ने भी अपनी माता श्रीमती नीना सोनी के नाम पर पौधा रोपकर मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उनकी टीम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में हर हेल्थ हॉस्पिटल की ओर से डॉ. काव्या शर्मा, श्री सौरभ श्रीवास्तव, सुश्री सलोनी सिंह, श्री दीपक शर्मा और श्री अमित चौरसिया ने सहभागिता की।
आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मां के नाम पर लगाया गया प्रत्येक पौधा केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

बारिश की बूंदों के बीच ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का संकल्प, कोह-ए-फिज़ा में रोपे पौधे

माँ के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए रविवार को कोह-ए-फिज़ा स्थित दुर्गादास राठौर जी उद्यान में ‘एक…

एक पौधा माँ के नाम, हरियाली आने वाली पीढ़ियों के नाम

एक पौधा… माँ के नाम, प्रकृति के नाम। माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी -जब ये दोनों…